यह सुनकर अजीब लगेगा। अभी न समझ आए — ठीक है। बस पढ़ें।
हो सकता है यह सुनकर आपको अचंभा लगे — कि कैसे एक एहसास जो अभिशाप लगता है, वास्तव में आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। मैं जानता हूँ एंग्जायटी के बढ़ते लक्षण कितनी झुंझलाहट पैदा करते हैं, और वह उदासी भी जब आप खुद को बार-बार शांत करने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी एंग्जायटी बनी रहती है।
लेकिन भरोसा रखिए — यह सच है।
दरअसल एंग्ज़ायटी एक असंतुलित ऊर्जा है — लेकिन बहुत ताकतवर। जब आप इसे सही तरीके से handle करना सीखते हैं, तो यही ताकत आपके संतुलन, creative और जीवन में आगे बढ़ने में बदल जाती है। यही इसे असली वरदान बनाता है।
मैं जानता हूँ कि एंग्जायटी symptoms कितने बुरे feel होते हैं। आपकी उस वक्त की झुंझलाहट और उदासी को भी महसूस कर सकता हूँ जब भी आप खुद को check करते हैं और वहाँ एंग्जायटी को होता हुआ पाते हैं।
जिस व्यक्ति को कभी panic attack या एंग्जायटी न हुई हो वह जल्दी से आपको negative की तरह judge करने लगता है। जबकि उसे नहीं पता कि लाख चाहने पर भी हम positive नहीं हो पाते। अक्सर वो आपको कम सोचने की सलाह देते हैं — लेकिन उन्हें नहीं पता कि किस तरह लाख चाहने पर भी सोच रुक नहीं पाती। आपको घूमने-फिरने, दोस्तों के बीच जाने, पर्यटन, movie देखने की सलाह देते हैं — लेकिन उन्हें नहीं पता कि हम जहाँ भी जाएँ, एंग्जायटी साथ जाती है।
ऐसा हो सकता है कि आपके परिवार वाले आपको कसूरवार समझने लगे हों — "सब कुछ सही है, सारी reports सही हैं, कोई बीमारी नहीं, फिर भी क्या ड्रामा मचा रखा है।" लेकिन इसमें उनका दोष नहीं है — उन्हें नहीं पता एंग्जायटी कैसा feel कराती है।
💪 पर आप अभी भी strong हो — रोज़ anxiety को handle करते हो और अपने daily tasks complete करते हो। Anxiety में हर नया काम एक challenge लगता है, फिर भी आप अपने fears के बावजूद continue करते हो। यह सच में courage माँगता है। आप एक Bravery Award deserve करते हो। और tension मत लो — यह award आपको मिलेगा भी।
Anxiety आपको बहुत कुछ सिखाएगी और आपको एक peaceful life की तरफ guide करेगी — एक ऐसी life जहाँ शायद आप कभी न पहुँचते अगर anxiety न होती।
अभी शायद यह एक दूर का सपना लग रहा हो, और anxiety एक curse जैसी feel होती हो। लेकिन सच यह है कि इस curse के अंदर जो anxiety छुपी है, वही असली blessing है।
"Turn your Anxiety into a Boon." — जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, आपको इस बात की सच्चाई खुद समझ आएगी। एक दिन ऐसा भी आता है जब आप खुद anxiety को Thank you करते हो।
लेकिन यह सब तब होता है जब आप anxiety को समझने की कोशिश करते हो और उसे overcome करने पर काम करते हो।
आपके आस-पास के लोग यह नहीं समझ सकते कि आप कितना नरक जैसा महसूस करते हैं, आप किस तरह के अजीब और लगातार अनुभवों का सामना कर रहे हैं। वे सोचते हैं कि आप बेकार में बस कुछ ज़्यादा सोच रहे हैं। इसलिए आपको शांत होने या positive सोचने का सुझाव देते हैं। लेकिन जिसे यह होता है वह अच्छी तरह से जानता है कि इस situation में शांत होना या positive सोच पाना बस एक myth है।
Depression/Anxiety बस ज़िंदगी का एक common phase है जो nature ने इसलिए आपको दिया क्योंकि आप अब तक अनजान थे। और nature और life के बारे में गलत धारणा बना रहे थे। आप life को गलत तरीके से देख रहे थे — अभी भी life की खूबसूरती और पूर्णता को अपूर्णता में नहीं देख पा रहे थे।
Anxiety/Depression/Panic आपके जीवन को बदतर बनाने के लिए नहीं, बल्कि बेहतर बनाने के लिए आते हैं। वे यहाँ आपको aware करा रहे हैं — कि अब तक आपको अपने बारे में क्या नहीं पता था, अपने किस हिस्से से आप अब तक अनजान थे।
जो anxiety/depression suffer कर रहे हैं उन्हें पहले से बेहतर जीवन मिलने जा रहा है। क्योंकि बचपन में आप एक अच्छा जीवन तो बिता रहे थे — लेकिन आप जानते नहीं थे कि आपके पास अच्छा जीवन है। लेकिन अब anxiety ने आपको यह बता दिया है कि आपका वह पुराना और सादा जीवन अच्छा था। इसलिए इस बार ठीक होने के बाद, आपका जीवन बचपन से भी ज़्यादा संतुलित और बेहतर होगा।
यह आपको present की value को समझाने का nature का कठिन तरीका है। यह सिखा रहा है — वर्तमान में जो उपलब्ध है, वह खूबसूरत जीवन के लिए काफी है। ज़्यादा चीज़ों के पीछे मत भागो। चीज़ों से अपेक्षाएँ रखना कैसे उदासी पैदा करती है। ज़्यादा चीज़ों से attachment बनाना और past और future को इतना analyze करना energy की बर्बादी है।
यह anxiety/depression आपको जीवन की खूबसूरती दिखाने के लिए यहाँ है। यह बच्चों के लिए नहीं — यह उसके लिए है जो पूरी तरह mature होने में थोड़ा ही कम है। यह आपको पूरी तरह परिपक्व करने के लिए आया है।
यह अभिशाप नहीं — वरदान है। यह मुश्किल training है, ना कि आपके पाप का कोई result। आप एक बहादुर सैनिक नहीं हो सकते जब तक मुश्किल training से न गुज़रें।
हाँ, एक confusing point भी है जो आपको depression/घबराहट/anxiety के loop में रखता है। लेकिन यह confusion के बारे में clarity सिखाने के लिए यहाँ है। हाँ — यह मुश्किल समय है, लेकिन सीखने का समय है। एक समय बाद यह गुज़र जाएगा।
तार्किक सोचें, भावनाओं में आकर आँख बंद करके न सोचें। देखना — आप इस समय के लिए आभारी होंगे। आपकी सच्ची खुशी इस depression/anxiety में छुपी है। आपको एक नई समझ के साथ एक नया जीवन मिलेगा।
Anxiety किसी भी अंदर या बाहरी कारणों से शुरू हो सकती है। लेकिन वास्तव में असल कारण अंदर ही होता है — आपके दिमाग के अंदर बैठ चुका एक झूठा खतरा। यहाँ आपको बाहर के मामलों को भूलकर अंदर से खुद को समझने की ज़रूरत है। और अंदर अब आप पहले ही आ चुके हैं।
दरअसल हम anxiety के वक्त में अपने गहन आत्म ( Deep Self ) के करीब हो जाते हैं। इसीलिए, anxiety में हम छोटी-छोटी चीज़ों को देखने और महसूस करने में सक्षम होते हैं — अपने अंदर की छोटी-छोटी चीज़ों को जानते हैं। बीते समय में अपने बारे में ऐसे aware कभी नहीं रहे जैसे अब हैं।
तो यह वक्त बाहर के मामलों को छोड़ने और खुद के अंदर जाकर खुद के साथ काम करने का है। यह वक्त अपने आप को गहरे अर्थों में जानने, अपनी psychology को जानने और अपने mind को समझने का वक्त है।
इस वक्त में आप समझते हैं कि आपका दिमाग कैसे काम करता है — आपकी इस हालत के लिए memory और emotion कैसे ज़िम्मेदार नहीं हैं। बेशक वे अभी ज़िम्मेदार दिखते हैं — लेकिन केवल आपका दिमाग ही हर जगह आपके साथ खेल रहा है।
आपका मन आपके control में कैसे काम कर सकता है — मेरा काम knowledge देकर और experiment करवाकर आपको यह दिखाना है। एक बार जब आप अपने दिमाग के काम करने के तरीके को समझ जाते हैं — तो आखिरकार आप naturally ठीक होने लगते हैं। जब हम गहराई से समझते हैं कि हमारे साथ क्या हो रहा है — तब रास्ता भी समझ आने लगता है। आप धीरे-धीरे एक अद्भुत freedom महसूस करने लगते हैं।
तो आपको गैर-गंभीर जीवन पाने के लिए एक बार यहाँ गंभीरता से समझने की ज़रूरत है। मुझे लगता है कि अगर आप मुझे यहाँ तक पढ़ रहे हैं तो आप सच में बुद्धिमान हैं और ठीक होने के लिए उत्सुक भी हैं — तो आप जैसे लोग तो जल्दी ही ठीक हो जाते हैं।
जापान में वस्तुओं की मरम्मत की Kintsugi नाम की प्राचीन तकनीक है। यह ceramic कटोरे की मरम्मत करने की कला है। वे कटोरे की दरार को सोने के धब्बेदार राल से भरते हैं — ताकि जब कटोरे की मरम्मत की जाए तो वह पहले से ज़्यादा सुंदर और मूल्यवान हो।
इसलिए दरार देना ज़रूरी है — ताकि उसमें मूल्यवान चीज़ें भरी जा सकें। आपकी anxiety वह दरार है जिसके through आपमें कुछ मूल्यवान भरा जा सकता है। तब आप और ज़्यादा खूबसूरत व्यक्ति बन जाते हैं। Anxiety आपको बेहतर बनाती है — जैसा आप पहले कभी नहीं हो सकते थे। इसका आपके जीवन में positive meaning और उद्देश्य है। यह आपको बाद में पता चलेगा। एक दिन वह भी आ जाता है जब आप anxiety को Thank you कह रहे होंगे।
एलिजाबेथ कुबलर-रॉस ने लिखा: "हम जिन सबसे खूबसूरत लोगों को जानते हैं, वे वो हैं जो जानते हैं हार को, struggle को, loss को। और वो लोग ज़्यादा गहराई से समस्या का हल खोज लेते हैं। इन व्यक्तियों में एक संवेदनशीलता और जीवन की समझ होती है जो उन्हें sympathy, सौम्यता और गहरे प्यार से भर देती है। खूबसूरत लोग पैदा नहीं होते — खूबसूरत लोग बनते हैं।"
वास्तव में यह खूबसूरत बनने का समय है, सीखने का समय है — कि आप स्वयं को जानें।
यह एक बड़ी problem दिखती है — लेकिन यह एक संवेदनशील व्यक्ति के जीवन का एक common phase है। हालाँकि यह एक serious emotion है — लेकिन इसके बारे में serious मत होइए। यह अन्य emotions की तरह ही एक emotion है। लेकिन आपको कुछ important भी सिखाती है। इसे nature द्वारा भेजा जाता है — ताकि आपके जीवन में फूल खिल सकें।
कोई जल्दी नहीं। अगर यात्रा के बारे में जानना हो — तो वहाँ जाएँ। और अगर कोई सवाल हो — मैं यहाँ हूँ।