लगातार बने रहने वाले
📘 जब सिम्पटम लगातार बने रहते हैं — तो दिमाग थक जाता है।
हमें लगातार चिंता खाए रहती है और एक अजीब सा डर हमें चैन से नहीं बैठने देता। तरह-तरह की सेंसेशंस (Sensations) बॉडी में होती रहती है और कमजोरी सी महसूस होती है।
उठते-बैठते आँखों के सामने अंधेरा छा जाता है — कभी सर में चक्कर आते हैं। टेंशन सी चेहरे को अकड़े रखती है, कभी आँखों में धुंधलापन लगता है। कभी गले में कुछ फंसा हुआ सा लगता है।
कभी-कभी चेस्ट (Chest) में टाइटनेस (Tightness) होती है, कभी पैन सा फील होता है। जरूरी नहीं कि सबको सारे सिम्पटम हों, पर इनमें से कुछ न कुछ हो रहा होता है।
यह कन्फ्यूज (Confuse) कर देती है कि यह केवल एंग्जायटी डिसऑर्डर (Anxiety Disorder) है या रियल में कोई फिजिकल सीरियस बीमारी हो गई है। कुछ तो ऊपरी चक्कर या जादू-टोने से भी जोड़ बैठते हैं।
हमारी समझ नहीं आता — क्या करें, किससे कहें, कहाँ से हल निकालें? यह कन्फ्यूजन और ज्यादा परेशान कर देती है।
हम रोज के काम भी करते हैं। लेकिन ध्यान हमेशा एंग्जायटी में अटका रहता है — एक पल के लिए एंग्जायटी से ध्यान नहीं हटा पाते। यह ध्यान नहीं हटा पाना हमें और ज्यादा चुभता है। हमेशा डरे-डरे, सहमे-सहमे से रहते हैं।
तीन स्तर
📌 Symptoms of Anxiety Are Felt on Three Levels
💪 Physical Level
Bodily sensations, dizziness, chest tightness, tension, weakness, blur in eyes, lump in throat, etc.
🧠 Mental Level
Confusing thoughts, constant worry, doubts about health, fear of losing control, difficulty focusing.
❤️ Emotional Level
Persistent fear, agitation, anxiety, hopelessness, jitteriness, emotional unease.
तीनो लेवल के सिम्पटम एक-दूसरे को इफेक्ट (Effect) करते हैं। कई बार बिना कारण भी शुरू हो जाते हैं — जैसे अचानक सीने में टाइटनेस, या बिना वजह डर छाने लगना, या दिमाग में कोई थॉट घुस आना।
शारीरिक लक्षण
💪 Physical Symptoms — शरीर में होने वाली सेंसेशंस (सम्पूर्ण सूची)
Tension — बॉडी में टेंशन सी बने रहना
A choking sensation — घुटन का अनुभव
Bitter Taste — मुंह में अजीब सा स्वाद होना
Fast heart beat — दिल की धड़कन जोर से चलना
Stomach irritation — पेट में जलन
Trembling or shaking — काँपना
Shortness of breath — सांस का कम आना जैसे ऑक्सीजन की कमी सी महसूस करना
Throat choking sensation or tight throat — गले में घुटन सी महसूस होना या tightness महसूस होना
Chest pain or discomfort — छाती में दर्द या तकलीफ सी महसूस करना
Pin & needle (Numbness/Tingling) — पिन चुभने जैसा, सुन्न होना या झुनझुनी जैसा sensation
Stomach cramps — पेट में ऐंठन होना
A feeling of being dizzy — चक्कर सा महसूस होना जैसे गिर जायेंगे
Lightheaded, or faint — सिर में भारीपन और थकान महसूस होना
Tied Head — जैसे सर को किसी ने जकड़ा हुआ हो
Stress (Head) — कसा हुआ सर, स्ट्रेस जैसा
Twitching — झटका सा महसूस होना
Chills or hot flashes — गर्मी या सर्दी जैसा महसूस होना
Feeling like Fever — बुखार जैसा महसूस होना
Feeling Nasal Congestion — नाक बंद या जुकाम जैसा महसूस होना या नाक में stress महसूस होना
Tightness in chest — छाती में जकड़न होना
Lump in Throat — गले में गांठ जैसा महसूस होना
Tongue Spasm — जीभ में ऐंठन जैसा लगना
Jaw tightness — जबड़े में जकड़न
Tingling in back — पीठ में झुनझुनी
Blurred Vision — धुंधली दृष्टि होना
Eye fatigue — आँखों में थकान और चिपचिपापन लगना
Eye Floaters & Flashes — आँखों के सामने फ्लोटर्स, चमक या अँधेरा आना
Ear Ringing (Tinnitus) — कान में आवाज बजने जैसा लगना
Weak Legs/Jelly Legs — पैरो में कमजोरी महसूस होना
IBS (Irritable bowel syndrome)
Heaviness in head — सिर में भारीपन महसूस होना
Feeling tired — थकान महसूस होना
Sleeping problem — नींद आने में प्रॉब्लम (अनिद्रा)
मानसिक लक्षण
🧠 Mental Symptoms — विचार (Thoughts) जो बार-बार आते हैं
Intrusive thoughts — अनचाही थॉट्स (sexual, violent, socially unacceptable) जो बिना बुलाए मन में घुस आती हैं
Suicidal Thoughts — आत्महत्या के विचार
Harmful thoughts — खुद को या दूसरों को नुक्सान पंहुचने वाले थॉट्स
Sexual Abusing thoughts — सेक्सुअल एब्यूज से जुड़े विचार
Odd & Weird thoughts — अजीब अजीब थॉट्स
Racing Thoughts — विचारों का दौड़ते रहना
Disturbing Thoughts — परेशान करने वाले विचार
Health Anxiety — हर symptom को गंभीर बीमारी से जोड़कर देखना
Constant "What if" thinking — "क्या होगा अगर..." वाली सोच
भावनात्मक लक्षण
❤️ Emotional Symptoms — डर, घबराहट, वहम और अवास्तविकता का एहसास
Fear of going to Crazy — पागल होने का डर
Fear of losing control — अपने ऊपर से कण्ट्रोल खोने का डर
Fear of dying — मर जाने का डर
Fear of a Heart Attack — हार्ट अटैक का डर
Fear of Heart problem — दिल से रिलेटेड बीमारी का डर
Fear of Vomiting — उल्टियों का डर (Emetophobia)
Feeling Fainting/Passing Out — बेहोश हो जाने या मर जाने का डर
Feeling Depression — उदासी महसूस करना
Feeling Panic — घबराहट महसूस होना
Feeling Restlessness — बेचैनी महसूस होना
Feeling Guilty — अपराध बोध महसूस होना
Feeling Shame — शर्म महसूस होना
Feeling Anxiety — लगातार एंग्जायटी फील होना
Feeling Irritation — चिड़चिड़ापन महसूस होना
Feeling Anger — गुस्सा आना
Feeling of Unreality (Derealization) — अवास्तविक सा महसूस होना, दुनिया सपने जैसी लगना
Feeling Unsteady — अस्थिरता महसूस होना
Feeling Depersonalization — अपनी body अपने आप से अलग सी महसूस होना
Feeling Losing Confidence — confidence खो जाना महसूस करना
Toilet Phobia — Toilet जाने से घबराना
Monitoring constant how you are feeling — हमेशा खुद को चेक करते रहना कि कैसा महसूस हो रहा है
Constant Focus on Anxiety feeling — ध्यान का हमेशा एंग्जायटी फीलिंग पर टिके रहना
Doubt of going to Crazy — पागल होने का शक / वहम
Doubt of losing control — अपने ऊपर से कण्ट्रोल खोने का वहम
Doubt of Dying — मर जाने का वहम (Hypochondria का हिस्सा)
Doubt of Heart Attack — हार्ट अटैक का वहम
तो इन सिम्पटम में से कुछ न कुछ आपको जरूर होता होगा। जरूरी नहीं कि हर कोई 'सभी सिम्पटम्स' को अनुभव करे — ज़्यादातर लोगों को इनमें से कुछ ही रहते हैं। ये सिम्पटम्स बहुत ही रियल और डरवाने लगते है।
"ये thoughts आपके character की निशानी नहीं हैं। ये anxiety का हिस्सा हैं। और anxiety जाने पर ये thoughts भी जाती हैं।"
तीनों स्तर
तीनो लेवल के सिम्प्टम एक दूसरे को इफेक्ट करते हैं
तीनो तरह के सिम्प्टम कब शुरू हो जाएँ, कहा नहीं जा सकता। कई बार किसी कारण से शुरू हो सकते हैं।
जैसे कोई थॉट आ गई या कुछ ऐसा सुन लिया जिसे हम अपनी हालत से जोड़कर डरने लगे। या कुछ ऐसा सोच लिया या कोई सोशल मीडिया पर बकवास वीडियो देख ली जिसने आपको डरा दिया।
या कोई घर में बात हो गई या किसी बात को लेकर डर गए या किसी से ज्यादा बहस कर ली। कुछ भी कारण हो सकते हैं। और कई बार तो बिना कारण भी ये सिम्प्टम शुरू हो जाते हैं।
❤️ Emotional Level
जैसे – आप घर पर लेटे हुए हैं और ना कुछ सोच रहे हैं और ना ही बॉडी में कुछ हो रहा है लेकिन बिना कारण एक डर सा हावी होने लगता है।
💪 Physical Level
जैसे- अचानक से सीने में टाइटनेस फील होने लगे जबकि वहाँ ना कोई थॉट थी और ना कोई डर था।
🧠 Mental Level
जैसे – दिमाग में कोई थॉट अचानक से आ घुसी। जबकि ना कोई इमोशन थी, ना कोई खास फिजिकल सिम्प्टम। लेकिन फिर भी थॉट बहुत चल रहे होते हैं।
कन्फ्यूजन होना स्वाभाविक है
सेंसेशंस, इमोशंस या थॉट्स एंग्जायटी के सिम्पटम्स हैं। ये सिम्पटम्स लगभग ऐसे होते हैं जो हमें कन्फ्यूज़ करते हैं कि कहीं कोई बड़ी बीमारी हो जाने के तो सिग्नल नहीं है। जैसे हार्ट अटैक, कैंसर, पेरलाइज़, शुगर या ब्लड प्रेशर इम्बैलेंस वगैरा वगैरा।
ज़रूरी बात
✅ पहले डॉक्टर से चेकअप — फिर शुरू करें
ये सिम्पटम बहुत ही रियल और डरावने लगते हैं। लेकिन ये किसी permanent नुकसान की निशानी बिल्कुल नहीं है — अगर ये एंग्जायटी है।
लेकिन यह जानने के लिए कि यह एंग्जायटी है या नहीं — हमेशा डॉक्टर से कंसल्ट करें कि आपको सच में कोई मेडिकल समस्या नहीं है।
जब रिपोर्ट नॉर्मल आ जाए
अगर medical reports normal हैं — तो चिंता न करें। यह केवल एंग्जायटी है। और एंग्जायटी लाइलाज नहीं है। यह ठीक होने वाली चीज़ों में से है।
इसके लिए आप चाहें तो मेरा कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं और अपनी शांतिपूर्ण लाइफ को वापस पा सकते हैं।