SYM मानस गाइड

मेरी कहानी — मनजीत सिंह · मानस गाइड
शुरुआत

मैंने भी कभी नहीं सोचा था कि यह मेरे साथ होगा।

मैं खुद को एक positive इंसान समझता था। जिंदगी ठीक चल रही थी। फिर एक दिन — बिना किसी चेतावनी के — सब कुछ बदल गया।

यूँ तो एंग्जायटी की वजह कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है लेकिन मेरी शुरुआत हुई ओवर थिंकिंग से। और एक दिन वही थिंकिंग तेज़ी से घूमते विचार बन गए। ऐसे विचार जो लाख कोशिश करने पर भी रुक नहीं रहे थे। लगा जैसे अपने ही मन पर कोई कंट्रोल नहीं बचा। और फिर अचानक — दिल ड्रम की तरह जोरों से धड़कने लगा। एक भयानक डर आया जिसने शरीर और मन दोनों को हिला दिया।

वो पहला पैनिक अटैक था।

"उस एक रात के बाद मेरी ज़िंदगी दो हिस्सों में बंट गई — पहले वाली, और उसके बाद वाली।"
वह अकेलापन

सबसे कठिन था — किसी को समझा न पाना।

उस attack के बाद depression ने दरवाज़ा खटखटाया। सिर्फ उदासी नहीं — एक गहरी, अंधेरी hopelessness। ऐसे विचार जो मुझे और डराते थे।

रोज़मर्रा ऐसी हो गई —

पैनिक आने का डर, मरने का डर, पागल होने का डर
सांस रुकने जैसा लगना, muscles tight, चक्कर, बेचैनी
Mind 24 घंटे active — शांति का एक पल भी नहीं
रात सोने के बाद सुबह उठने पर सब वहीं से शुरू
Out-of-body sensations, emptiness, trapped feel

मैंने family को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं समझ पाए। Doctors ने medicine दी — सारी reports "normal" थीं। फिर भी मैं normal feel नहीं करता था।

वह पल जो याद है
"कभी-कभी secretly मैं चाहता था कि tests में कुछ गलत दिखे — ताकि कम से कम suffering का clear reason तो मिले। यह बात मैंने किसी को नहीं बताई थी।"
लंबी तलाश

मैंने सब आज़माया। हर बार निराश होकर लौटा।

जब पता चला कि इसे Generalized Anxiety Disorder कहते हैं तो थोड़ी तसल्ली मिली। कम से कम जो हुआ — वो अनजाना नहीं था।

फिर शुरू हुई खोज —

Therapy sessions — लेकिन उनके शब्दों से connect नहीं हो पाया
Breathing techniques और योग — temporary relief मिलता लेकिन डर वापस आता
दवाइयाँ और endless check-ups — रिपोर्ट्स हमेशा नार्मल पर अंदर से कुछ ठीक नहीं
Internet और YouTube पर खोजना — लेकिन ये ही कभी-कभी और ज़्यादा डरा देते
Self-help और ध्यान हटाने के तरीके — थोड़ी देर काम करते, फिर वही हालत

हर जगह यही सुना — "positive सोचो, घूमो फिरो, ध्यान हटाओ।" मैं इन सबसे पहले ही थक चुका था।

"कभी-कभी लगता — क्या ज़िंदगी हमेशा के लिए ऐसी ही रहेगी?"
मोड़

लेकिन मैंने खोजना नहीं छोड़ा।

और जैसा कहते हैं — जिन खोजा तिन पाइया।

धीरे-धीरे, अनुभव और गहरी समझ के साथ, मैंने anxiety को एक अलग नज़रिए से देखना शुरू किया। समझ आया कि anxiety खुद मेरी teacher है — यह मुझे deeper level पर खुद को समझने के लिए मजबूर कर रही थी।

इस shift के साथ कुछ बदल गया। मैंने एक तकनीक खोजी। पहली बार उसे लागू किया — पैनिक बहुत छोटा हो गया। अगली बार और छोटा। उसके बाद — खत्म।

वह दिन
"पहले panic आने का डर खत्म हुआ — तो panic खत्म हो गया। panic खत्म होने पर anxiety कम होने लगी। और एक दिन मैंने जीवन को इतना खूबसूरत पाया जितना पहले कभी नहीं पाया था।"

तब से वर्षों हो गए। आज मैं स्वस्थ, confident और शांत हूँ — जैसा पहले कभी नहीं था। और अब मुझे साफ दिखता है कि वह anxiety एक वरदान साबित हुई।

क्यों यह website है

ठीक होने के बाद एक ही ख़याल आया —

काश किसी ने यह मुझे पहले बताया होता।

मैं डॉक्टर नहीं हूँ। मैं किसी को "cure" नहीं करता। मैं केवल वह रास्ता share करता हूँ जो मैंने खोजा — और जो बहुत लोगों ने मददगार पाया है।

Experts anxiety को theory से जानते हैं। मैंने इसे प्रैक्टिकल जिया है। इसीलिए जो लोग मेरे साथ इस यात्रा पर आते हैं — वे कहते हैं: "पहली बार किसी ने सच में समझा।"

— मनजीत सिंह
अगला कदम

अगर यह कहानी आपको
अपनी लगी —

तो शायद यह सही जगह है। कोई जल्दी नहीं। पहले यात्रा के बारे में पढ़ें। और जब तैयार हों — मैं यहाँ हूँ।