मानस गाइड

सवाल-जवाब — मनजीत सिंह · मानस गाइड
मन के डर

वे सवाल जो रात को आते हैं।

मुझे डर है कि मैं कभी ठीक नहीं होऊँगा। क्या यह सच हो सकता है?

मैं यह सवाल समझता हूँ — क्योंकि मैंने भी यह सोचा था।

"जब anxiety इतने लंबे समय से है — तो दिमाग मान लेता है कि यही ज़िंदगी है।"

लेकिन यह सच नहीं है। Anxiety एक state है — कोई permanent identity नहीं। जब आप समझते हैं कि हो क्या रहा है — तब वह डर जो "ठीक नहीं होऊँगा" कहता है, वह खुद कम होने लगता है। मैंने जिया है। और जो मेरे साथ आए हैं, उन्होंने भी।

क्या मैं पागल हो रहा हूँ? Anxiety में ऐसा लगता है।

नहीं। यह anxiety का सबसे आम और सबसे डरावना लक्षण है — खुद पर control खोने का डर।

लेकिन एक बात सोचें — जो सच में पागल होते हैं, वे यह सवाल नहीं पूछते। आप पूछ रहे हैं, इसका मतलब आप बिल्कुल ठीक हैं। यह आपका दिमाग alarm में है — और alarm को off करना सीखा जा सकता है।

मुझे anxiety है या कोई physical बीमारी? Reports normal आती हैं फिर भी इतना महसूस होता है।

यह confusion बहुत स्वाभाविक है। Anxiety शरीर में बहुत real sensations पैदा करती है — तेज़ धड़कन, सांस की तकलीफ, चक्कर, सीने में दबाव। इन्हें महसूस करना और डरना बिल्कुल समझ में आता है।

"Reports normal हैं — यह अच्छी खबर है। इसका मतलब शरीर ठीक है। अब मन की बात करते हैं।"

Doctor से checkup ज़रूर करवाएँ — यह सही काम है। लेकिन अगर सब normal है, तो anxiety को seriously लेना और उस पर काम करना ही आगे का रास्ता है।

मैंने इतना सब आज़माया — अब इस पर भरोसा कैसे करूँ?

यह सवाल पूछना बहुत honest है। और जवाब भी honest देता हूँ — अभी भरोसा करने की ज़रूरत नहीं है।

पहले पढ़ें। समझें। देखें कि यह आपको कहाँ तक reach करता है। भरोसा धीरे-धीरे आता है — पहले नहीं। और अगर ६ दिन में न लगे कि यह आपके लिए है — पैसा वापस।

यात्रा क्या है

यह है क्या — सच में।

यह "course" नहीं तो फिर क्या है?

एक conversation है — लेकिन लिखी हुई।

मैं आपसे directly बात नहीं कर सकता हर वक्त — इसलिए जो मैं आपको personally बताना चाहता, वह 42 दिनों में steps में लिखा है। हर lesson एक बातचीत जैसी है। और साथ में मैं हूँ — सवाल पूछ सकते हैं जब चाहें।

मनजीत जी कोई certified therapist नहीं हैं — तो यह लेना ठीक है?

यह बिल्कुल सही सवाल है — और इसका जवाब साफ है।

मैं therapist नहीं हूँ। यह therapy नहीं है। यह किसी professional treatment का replacement नहीं है। अगर आपको serious medical help चाहिए — please लें।

"लेकिन एक चीज़ है जो therapists theory से जानते हैं, मैंने जी कर जाना है — और वह फर्क करती है।"

यह self-understanding की यात्रा है। आप इसे therapy के साथ भी ले सकते हैं।

क्या यह सिर्फ "positive thinking" वाली बात है?

नहीं। बिल्कुल नहीं।

"Positive सोचो" — यह वही advice है जो anxiety में काम नहीं करती, और मैं यह खुद जानता हूँ। इस यात्रा में anxiety को समझा जाता है — उससे लड़ा नहीं जाता। जब आप समझते हैं कि panic क्यों आता है, तो उसका डर कम हो जाता है। यही काम करता है।

नतीजे

असल में क्या होगा?

पहले हफ्ते में क्या लगेगा?

शुरू में एक राहत आती है — यह जानकर कि आप अकेले नहीं हैं, और जो हो रहा है वह समझा जा सकता है। यही पहला बड़ा बदलाव है।

पैनिक जल्दी ख़त्म होता है मेरी विशेष टेक्निक को अप्लाई करने पर। और यही शुरुआत है। वहीँ जैसे जैसे एंग्जायटी के साथ आपका रिश्ता बदलने लगता है। वह कमजोर होती जाती है।

क्या anxiety पूरी तरह चली जाएगी — हमेशा के लिए?

जी हाँ। एंग्जायटी पूरी तरह जा सकती है। मेरी जा चुकी वर्षों पहले, और भी बहुत लोगो की।

"यहाँ तक कि आपका नजरिया इतना ऊपर और परिपक्व हो सकता है कि जिन छोटी-बड़ी चिंताओं में आपके आस पड़ोस के लोग खुद को दुखी रखते हैं, ऐसी चिंताओं से खुद को ऊपर देखने लग जाएँ। "

सच कहूं तो -जीवन पहले से कहीं ज्यादा ख़ूबसूरत नजर आ सकता है। क्यूंकि अब एक नई सीख और परिपक्वता साथ जुड़ चुकी होती है।

अगर मेरे साथ काम न करे तो?

यह ज़रूरी सवाल है।

पहले 6 दिन पढ़ें। अगर तब भी लगे कि यह आपके लिए नहीं है — पूरा पैसा वापस। कोई सवाल नहीं, कोई explanation नहीं।

और अगर यात्रा के बीच में कहीं अटकें — मैं हूँ। वह भी यात्रा का हिस्सा है।

practical बातें

रोज़मर्रा के सवाल।

रोज़ कितना वक्त देना होगा?

कोई fixed time नहीं है। कोई-कोई lesson ५ मिनट में पढ़ा जाता है, कोई-कोई थोड़ा लंबा है।

लेकिन असली काम पढ़ने के बाद होता है — जब आप उस lesson को अपने दिन में महसूस करते हैं। वह कोई "exercise" नहीं है — बस एक awareness है।

अगर मैं किसी दिन miss कर दूँ तो?

कोई बात नहीं। यह school नहीं है।

जब मन हो, जब तैयार हों — तब पढ़ें। Anxiety से उबरना कोई exam नहीं है जहाँ absent रहने से fail हों।

Google Classroom कैसे काम करता है — मैंने पहले कभी use नहीं किया?

बिल्कुल आसान है। Gmail account से login करें — और class code डालकर join करें। Mobile पर Google Classroom app भी है।

अगर कोई technical दिक्कत हो — मुझे WhatsApp या email पर बताएँ। मैं help करूँगा।

क्या मेरे घर वाले जानेंगे कि मैंने join किया?

नहीं। यह पूरी तरह आपका और मेरा है।

Google Classroom private है। हमारी बातचीत private है। जो आप share करें — वह सिर्फ आपके और मेरे बीच रहता है। कभी किसी और को नहीं।

सच्चाई

जो अक्सर नहीं पूछा जाता।

आप यह क्यों करते हैं — पैसे के लिए?

अगर सिर्फ पैसे के लिए होता, तो मैं इसे बहुत पहले बड़ा बना देता और refund नहीं देता।

"मैंने यह इसलिए बनाया क्योंकि मुझे याद है वह अकेलापन — और मैं नहीं चाहता कि कोई और उसे अकेले जिए।"

२०१८ से यह काम कर रहा हूँ। यही काफी बताता है।

अगर मैं बहुत vulnerable हूँ — क्या यह safe है?

हाँ। यहाँ कोई judgment नहीं है। कोई comparison नहीं। आप जितना share करना चाहें — उतना।

लेकिन एक ज़रूरी बात — अगर आप अभी किसी गंभीर mental health crisis में हैं, तो please पहले किसी professional से मिलें। यह यात्रा उनके साथ चल सकती है — उनकी जगह नहीं ले सकती।

क्या यात्रा के बाद भी आप available रहेंगे?

हाँ।

मेरा goal सिर्फ ४२ दिन पूरे कराना नहीं है — बल्कि आपकी असली freedom है। ४२ दिन के बाद भी अगर कोई सवाल हो, कुछ share करना हो — लिखें। मैं पढ़ता हूँ और जवाब देता हूँ।

अभी भी कोई सवाल है?

सीधे पूछें।
मैं यहाँ हूँ।

जो मन में हो — बिना हिचकिचाहट के। WhatsApp, Telegram, email — जो सुविधाजनक लगे।