SYM मानस गाइड

एंग्ज़ाइटी गाइड · भाग
०२ / ०६

Anxiety के लक्षण —
जो real हैं, पर dangerous नहीं।

जो आप महसूस करते हैं — उसे नाम देना ज़रूरी है। नाम आते ही डर थोड़ा कम हो जाता है।

पहले यह समझें

Anxiety शरीर में, मन में, और भावनाओं में — तीनों जगह होती है।

जब anxiety लंबे समय तक बनी रहती है — तो वह दिमाग को थका देती है। और उस थकान में हर छोटी sensation और बड़ी लगने लगती है। यह एक चक्र बन जाता है।

लेकिन यह जानना ज़रूरी है — यह सब real है, लेकिन dangerous नहीं। Anxiety तीन levels पर असर करती है।

शारीरिक (Physical)
शरीर में sensations — जो असली लगती हैं, जो डरावनी लगती हैं, लेकिन जिनका कोई physical कारण reports में नहीं मिलता।
मानसिक (Mental)
Thoughts जो रुकती नहीं। Health को लेकर लगातार doubt। Control खोने का डर। हर नई sensation पर alarm।
भावनात्मक (Emotional)
लगातार बेचैनी, अकेलापन, hopelessness — एक अजीब भारीपन जो हटता नहीं, भले ही बाहर सब normal दिखे।
शारीरिक लक्षण

शरीर में क्या होता है।

यह list लंबी है — लेकिन इसे पढ़ने का एक फायदा है। जब आप किसी symptom को पहचानते हैं और जानते हैं कि यह anxiety है — तो वह उतना डरावना नहीं रहता।

दिल की धड़कन तेज़ होना — जैसे Heart Attack आ रहा हो
सांस का कम आना — जैसे oxygen की कमी हो, जँभाई लेने पर satisfaction नहीं
Chest में tightness या दर्द जैसा महसूस होना
गले में कुछ फँसा हुआ सा — या घुटन जैसा
चक्कर आना — जैसे गिर जाएँगे, सिर भारी लगना
आँखों के सामने धुंधलापन या अँधेरा
हाथ-पाँव में झुनझुनी या सुन्नपन
पसीना, ठंड-गर्मी का एहसास, कँपकँपी
पेट में ऐंठन, जी मिचलाना, acidity
पैरों में कमज़ोरी — जैसे पैर जेली के बने हों
नींद आने में problem, हमेशा थकान
कान में आवाज़ बजना, जबड़े में खिंचाव
ज़रूरी बात

सबको सारे symptoms नहीं होते। इनमें से कुछ हों तो भी anxiety हो सकती है। अगर Medical reports normal हैं — तो यह शरीर की कमज़ोरी नहीं, nervous system का over-sensitization है।

मानसिक लक्षण

मन में क्या चलता है।

Mental symptoms अक्सर ज़्यादा डरावने लगते हैं — क्योंकि thoughts दिखती नहीं, लेकिन उनका बोझ बहुत असली होता है।

Intrusive thoughts — अनचाहे विचार जो अचानक आते हैं और डराते हैं
Health anxiety — हर symptom को किसी बड़ी बीमारी से जोड़ना
Control खोने का डर — "कहीं मैं पागल तो नहीं हो रहा?"
किसी काम में focus न हो पाना — ध्यान हमेशा anxiety पर अटका रहता है
लगातार "क्या होगा अगर..." वाली सोच
Depersonalization / Derealization — खुद से या दुनिया से disconnected feel होना
"ये thoughts आपके character की निशानी नहीं हैं। ये anxiety का हिस्सा हैं। और anxiety जाने पर ये thoughts भी जाती हैं।"
एक ज़रूरी बात

यह confusion होना स्वाभाविक है।

बहुत से लोग anxiety को ऊपरी चक्कर या कोई mysterious बीमारी समझ लेते हैं। यह इसलिए होता है क्योंकि symptoms इतने real और शारीरिक लगते हैं।

लेकिन anxiety एक behavioral problem है — brain के chemical process से related। सिर्फ nervous system का over-sensitization। और इसे समझकर ठीक किया जा सकता है।

अगला कदम

समझ आई — तो आगे चलते हैं।

अगला भाग है Panic Attack — वह चक्र जो खुद को दोहराता रहता है। जब वह दिखने लगे, तो डर कम होता है।